मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के केकड़ी आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा शहर मंडल केकड़ी की बैठक आयोजित

केकड़ी 05 जुलाई (केकड़ी पत्रिका) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के केकड़ी आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा शहर मंडल केकड़ी की बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई जिसको संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि नसीराबाद केकड़ी फोरलेन के पहले पेज के शिलान्यास के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 11 जुलाई को केकड़ी में आ रहे हैं जिसमें लगभग 450 करोड़ के पहले फेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा ।
विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि नसीराबाद केकड़ी फोर लेन रोड लगभग 1258 करोड़ का होगा इसके कुल तीन फेज होंगे पहला पेज केकडी देवली लगभग 430 सौ करोड़ का, दूसरा पेज केकड़ी नसीराबाद 530 सौ करोड़ का व 180 करोड़ का तीसरा पेज है जिसमें केकड़ी के चारों तरफ फोर लेन रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा इसके अलावा केकड़ी विधानसभा में करोड़ों रुपए के रोड निर्माण का कार्य चल रहे है यह फोर लेन रोड केकड़ी क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करेगा आने वाले दिनों में आवागमन सुगम होगा जिससे नये जॉब विकसित होंगे,नए इंडस्ट्री डेवलप होगी।
मीटिंग को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता एवं मंडल प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने मुख्यमंत्री जी की सभा में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का आह्वान किया इसके लिए उन्होंने शहर में पीले चावल व पत्रक वितरण व हर बूथ व शक्ति केंद्र पर पार्टी की मीटिंग करने का सुझाव दिया मीटिंग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी,रामकिशन गुर्जर व मंडल अध्यक्ष रितेश जैन रामदेव माली ने भी संबोधित किया बैठक का संचालन उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत ने किया। बैठक के अंत में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी ने पधारे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक मे भेरू साहू रामनिवास साहू कैलाश चौधरी महावीर राठी ज्ञान प्रकाश राठी रोहन राठी गोविंद जैन भगवान गोपाल शर्मा नरेंद्र सिंह जुगल किशोर रामदेव माली केदार शर्मा महेश बॉयत रामबाबू सांगरिया अटल बिहारी शर्मा धनराज जी नायक संजय बेनीवाल महेंद्र रेगर सुरेश चंद सैन पुनम कंवर विनोद कुमार गोटवाल ज्ञानेश्वर व्यास श्याम सुंदर शास्त्री चित्रा व्यास उमराव सिंह सोलंकी राजराजेश्वर व्यास मोहित सिखलाल सीताराम वैष्णव रामदेव जी साहू मनोज जाट दावल सिंह अमित जैतवाल देवव्रत सिंह सुरेश साहू कमल सांखला महावीर प्रसाद शर्मा कैलाश माली महेश नायक कृष्ण गोपाल टेलर विनोद कुमार विजयचंद्रकांत बॉयत सांवरलाल चौधरी गजानंद साहू अनिल जी राठी महेंद्र जी जीनगर दशरथ कुमार साहू सीताराम जी धाकड़ रामदेव साहू गणेश शर्मा संजय बेनीवाल धनराज नायक प्रीतम जैन दसरथ चौधरी राजेश मेहरचंदानी हेमराज आचार्य विष्णु साहू अमित जेतवाल रामरतन खटीक रामदेव धोबी चन्द्र प्रकाश शर्मा रामलाल दसानियाँ कैलाश माली महावीर शर्मा मोहित शर्मा सीताराम वेस्नव शांतिलाल नायक नोरत मुनदडा धर्मचंद जैन सहित अनेक कार्येकर्ता उपस्तिथ रहे।