पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन की बैठक आयोजित, स्वाभिमान बचाओ आंदोलन पर हुई चर्चा

सावर/कुशायता 02 जुलाई (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन (पंजीकृत) राजस्थान की ब्लॉक स्तरीय बैठक गुरुवार को ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चन्द्र खारोल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों के प्रस्तावित “स्वाभिमान बचाओ आंदोलन” के तहत 6 एवं 7 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों से प्रस्तावित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने 6 एवं 7 जुलाई को सामूहिक अवकाश तथा 7 जुलाई 2026 को जयपुर के जलमहल पर प्रस्तावित जल समाधि कार्यक्रम में शामिल होने संबंधी ज्ञापन विकास अधिकारी, पंचायत समिति सावर को सौंपा।
बैठक के दौरान ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया। इसमें संरक्षक लोकेश पारीक, अध्यक्ष रमेश चन्द्र खारोल, उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, सचिव दयाराम मीणा, महासचिव पुखराज जाट, कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार खटीक, महामंत्री सूर्य प्रकाश जांगिड़ (गोरधा), प्रवक्ता मधुबाला लक्षकार, सलाहकार प्रेमचंद मेहर, जिला प्रतिनिधि अशोक अग्रवाल, महिला अध्यक्ष कविता राठौड़, महिला मंत्री इंदिरा कुमावत तथा महिला उपाध्यक्ष आशा मीणा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में प्रस्तावित आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से सफल बनाया जाएगा।