27 June 2026

कुशायता में ग्रामीण सेवा शिविर का हुआ आयोजन,

0
IMG-20260626-WA0008

ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय पर कुशायता 26 जून (केकड़ी पत्रिका हंसराज खारोल) में जनकल्याण शिविर के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया ! इस शिविर में शिविर प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी, कार्यवाहक उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद वैष्णव, विकास अधिकारी संगीता व्यास, चिरंजी लाल वर्मा, स्वच्छ भारत मिशन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रियंक दाधीच, प्रशासक रसाल देवी खारोल, उपखंड कार्यालय कार्मिक विनोद सेन, ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह चौधरी, कनिष्ठ सहायक इंदिरा, राकेश गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ,उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उक्त शिविर का प्रमुख उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनों को जानकारी प्रदान करना एवं उन योजना से आम जनों को लाभान्वित करना है ।

शिविर में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए व विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया ! शिविर में कुल 22 विभागों ने भाग लेकर आम जन को अपने-अपने विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी ! शिविर में पट्टा वितरण 20, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत 17 व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति , प्रधानमंत्री आवास के 3 लाभार्थि को तृतीय किस्त स्थानांतरण, पेंशन सत्यापन 5 , दिव्यांग स्कूटी आवेदन 1,जन आधार संशोधन 23, प्रधानमंत्री जनधन खाता अंतर्गत 4 लाभार्थियों के खाते खोले गए ,महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम, मंगला पशु बीमा पॉलिसी 26 , प्रधान , कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड 17 वितरित एवं 5 मूंग मिनी किट वितरण, चिकित्सा विभाग द्वारा 97 रोगियों को चिकित्सा एवं परामर्श, आयुर्वेद विभाग द्वारा 63 रोगियों को चिकित्सा एवं परामर्श, ,परिवहन विभाग द्वारा 4 लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड पंजीकरण, राजस्व खातों का शुद्धिकरण 7, आपसी सहमति एवं बटवारा प्रकरण 4, प्रधानमंत्री किसान योजना पंजीकरण 23, नामांतरण प्रकरण 13 , सीमा ज्ञान पत्थरगढ़ी 2 प्रकरण,जाति व मूल निवास प्रमाण पत्र 48 का कार्य किया गया ! अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने कैंप के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने हेतु समस्त कार्मिकों एवं अधिकारियों की सराहना की !

शिविर के अन्दर मसूरी आम रास्ते पर अतिक्रमण का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ राजस्व विभाग पुलिस जाप्ताके साथ मौके पर पहुंचा और मौके पर ग्राम बिसुदनी आम रास्ता खसरा संख्या 334.310 से अतिक्रमण हटाकर रास्ता खोला गया | ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के प्रशासक रसाल देवी खारोल ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह चौधरी गिरदावर सत्यनारायण मिश्रा सत्यनारायण मीणा पटवारी मुकेश बैरवा मुनेश मीणा एलडीसी इंदिरा कुमावत सहायक विकास अधिकारी सत्यनारायण बैरवा सहायक कृषि अधिकारी रामदयाल कुमावत कृषि प्रवेशक मैनराज मीना जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियता दीपक शर्मा विनोद सामरिया डॉक्टर राजेंद्र बाजिया समुदायइक स्वास्थ्य अधिकारी मोनू धोबी ए एन एम अनुराधा ग्राम सेवा सहकारी समिति कुशायता के सुरेंद्र कुमार जैन भानु प्रताप सिंह शक्तावत पशुपालन विभाग के बिसुदनी के डॉक्टर रूही मीना ई मित्र संचालक सांवरा मीना राजेश रेगर शिवराज खारोल राशन डीलर आईएस सल लाल बैरवा मूलचंद जैन आदि मोजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page