ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्राम पंचायत शिखरानी “हर चौखट पर न्याय, हर ग्रामीण की समस्या का समाधान
बिजयनगर 22 जून (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टूटेजा) ग्राम पंचायत शिखरानी में आयोजित “ग्रामीण सेवा शिविर-2026” में मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह कानावत साहब सम्मिलित होकर गांव के सम्मानित ग्रामीणजनों की समस्याओं एवं जनसुविधाओं से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना।जनहित सर्वोपरि है।
शिविर के दौरान प्राप्त समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि आमजन को समयबद्ध राहत मिल सके।ग्राम पंचायत शिखरानी के समस्त ग्रामवासियों ने विधायक कानावत साहब द्वारा करवाए गए विकास कार्य शिक्षा के क्षेत्र में ग्राम शिखरानी में राबाउमावि के नए भवन के लिए 4 करोड़ 49 लाख, मोखमपुरा में सिंगल फेज ट्यूबवेल 4.5 लाख, GSSS नगर में 47.10 लाख के लागत से 3 कक्षा कक्ष का निर्माण, अटल ज्ञान केन्द्र शिखरानी जैसे ऐतिहासिक विकास कार्य करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी दीप शिखा, बिजयनगर तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़, मंडल अध्यक्ष श्रीराम जाट, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओम जेदिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव पांडिया, बिजयनगर मंडल प्रभारी जगदेव सिंह राठौड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य कैलाश जाट, पूर्व मंडल महामंत्री ओमप्रकाश पांडिया, पंचायत समिति सदस्य ईश्वर चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा रामगढ़ मंडल अध्यक्ष सद्दीक मोहम्मद, पंचायत समिति सदस्य सुनील जेदिया, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह गहलोत, राजु जोशी बाड़ी, सुशील साहू, भाजपा नेता परमदयाल सिंह राठौड़, विशाल सिंह बंजारा, दिलखुश वैष्णव, टीकम चंद मेघवंशी सहित कहीं पदाधिकारी वह गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे