राजस्थान ब्राह्मण महासभा खण्ड केकड़ी की बैठक सम्पन्न, युवा संगठन अध्यक्ष चयन एवं विप्र महाकुम्भ पर हुई चर्चा
केकड़ी, 04 जून 2026 (केकड़ी पत्रिका) राजस्थान ब्राह्मण महासभा, खण्ड केकड़ी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज एम.एल.डी. स्कूल प्रांगण में खण्ड अध्यक्ष हरिप्रसाद दाधीच की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा संगठन के अध्यक्ष पद के चयन हेतु सभी ब्राह्मण समाजों के युवा संगठन आपसी समन्वय एवं सहमति से एक नाम की घोषणा करेंगे।साथ ही, दिनांक 17 जून 2026 को विजयनगर में यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले विप्र महाकुम्भ एवं यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी ब्राह्मण समाजों के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, संभाग अध्यक्ष डॉ. अविनाश दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रतनलाल पारीक, गौतम समाज अध्यक्ष रामदेव शर्मा, पारीक समाज उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद पारीक, पाराशर समाज अध्यक्ष घनश्याम पाराशर, ओदीच्य समाज अध्यक्ष ऋषि मेहता सहित पवन गौतम, सुदेश पाराशर, दिनेश चोटिया, जितेन्द्र जोशी, विष्णु शर्मा, मयंक सिखवाल, योगेन्द्र पारीक, मोहित शर्मा, मुकेश शर्मा, जगेश्वर शर्मा, जयराज शर्मा, मनीष शर्मा, महेश शर्मा, मोहित कुमार, दीपक शर्मा एवं खेमराज सिखवाल ने संगठन की एकता, समाज हित तथा आगामी कार्यक्रमों की सफलता पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि विजयनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाज बंधुओं हेतु निःशुल्क बसों की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।बैठक में महासभा के पदाधिकारी, विभिन्न ब्राह्मण समाजों के प्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
- जगदीश प्रसाद पारीक,सचिव,राजस्थान ब्राह्मण महासभा, खण्ड केकड़ी