अमेरिकन केसर(कुसुम फुल) की लहलहाती फसल से गोरधा के किसान खुश, बाजार में मिल रहे अच्छे भाव
सावर 08 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका) ग्राम पंचायत गोरधा के चिकलिया क्षेत्र में इन दिनों अमेरिकन केसर (कुसुम फूल) की फसल लहलहाती हुई नजर आ रही है। खेतों में खिले चमकीले फूलों ने पूरे इलाके की सुंदरता बढ़ा दी है और किसानों के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही है।
ग्रामीण किसानों गोपाल बलाई, रोडु बलाई, सम्पत माली, रमेश सेन, भंवर लाल रेगर, कालू रेगर, रामकिशन रेगर, चेतन बलाई, महेन्द्र बलाई और रतन बलाई ने बताया कि इस बार कुसुम की फसल अच्छी हुई है और खेतों में फूलों की भरपूर पैदावार हो रही है।किसानों के अनुसार, नीमच मंडी में अमेरिकन केसर (कुसुम) के सूखे फूल लगभग 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहे हैं, जबकि इसके बीज गुणवत्ता के अनुसार करीब 9 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव में बिक रहे हैं।
अच्छी क्वालिटी के फूलों को प्रीमियम रेट भी मिल रहा है।फसल के अच्छे उत्पादन और बाजार में मिल रहे बेहतर दामों से किसानों को इस बार अच्छी आय की उम्मीद है। कुसुम की खेती क्षेत्र में धीरे-धीरे लोकप्रिय होती जा रही है, जिससे किसानों का रुझान इस ओर बढ़ रहा है।