भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन,शक्तावत अध्यक्ष,जैन सचिव एवं सामरिया बने वित्त सचिव
केकड़ी 15 मार्च (केकड़ी पत्रिका/दिनेश वैष्णव) भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को अजमेर रोड़ स्थित मंगलम गार्डन में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक देवराज सुरतानिया के सानिध्य में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।
चुनाव में सर्वसम्मति से बहादुर सिंह शक्तावत को अध्यक्ष, रामनिवास जैन को शाखा सचिव तथा हीरालाल सामरिया को वित्त सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद की शाखा केकड़ी सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रही है। नए सत्र में परिषद के माध्यम से अधिक से अधिक सेवा प्रकल्प, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाजहित के कार्य आयोजित किए जाएंगे, ताकि संगठन की गतिविधियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच सके।
वहीं शाखा सचिव रामनिवास जैन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नए सत्र में पूरी टीम के साथ मिलकर परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य किया जाएगा।कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक रामनरेश विजय, संगठन मंत्री सुभाष भाल, प्रांतीय पदाधिकारी दिनेश वैष्णव, कैलाश जैन, वरिष्ठ सदस्य डॉ. विष्णु कुमार तेली, गोपाल लाल वर्मा, नंदकिशोर तिवाड़ी, गोविंद गर्ग, नंदलाल गर्ग एवं संस्कार संयोजिका आभा बैली, महिला प्रमुख अंजू विजय तथा अनिल दत्त सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामधन प्रजापत ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकजुटता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।