ग्रामीण स्वास्थ्य जागरूकता हेतु ‘GraminFit स्वस्थ मेला’ का आयोजन
केकड़ी/सरवाड़ 23 फरवरी ( केकड़ी पत्रिका) ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और किफायती जांच सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. लाल पैथ लैब्स द्वारा 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक “GraminFit स्वस्थ मेला” का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सोमवार से रविवार तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित होगा, जिसमें आमजन को मात्र 150 रुपये में महत्वपूर्ण पैथोलॉजी जांचें उपलब्ध कराई जाएंगी।
मेले में सीबीसी, शुगर, क्रिएटिनिन, कोलेस्ट्रॉल, टीएसएच तथा एसजीपीटी जैसी आवश्यक जांचें रियायती दर पर की जाएंगी। साथ ही 1 मार्च को मुख्य मेला स्थल पर निःशुल्क डॉक्टर परामर्श, आंखों की जांच तथा ईसीजी, शुगर और ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों के अनुसार 23 फरवरी को मेला शिविर सरवाड़ स्थित आदिनाथ भवन में आयोजित किया गया है, जबकि 1 मार्च (रविवार) को मुख्य स्वास्थ्य मेला केकड़ी के अजमेर रोड स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय परिसर (शिव मंदिर के पास) में लगेगा।
आयोजन स्थल पर स्वास्थ्य परामर्श के साथ ही जांच रिपोर्ट संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, जिससे ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के लोग समय रहते स्वास्थ्य जांच करा सकें। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर मेले का लाभ उठाने की अपील की है।
संपर्क: 9571206601, 7737706601
स्थान: पुराना आरटीओ ऑफिस के पास, शिव मंदिर के पीछे, अजमेर रोड, केकड़ी