31 March 2026

बिसुदनी सडक मय पुलिया निर्माण,मेहरू कला–गुलगांव सड़क को 30 करोड़ की स्वीकृति,विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रयास रंग लाए

0
IMG-20260211-WA0013

कुशायता,11 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) बजट 2026 में क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी सडक मय पुलिया निर्माण मेहरू कला से गुलगांव तक डामर सड़क निर्माण हेतु 30 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची, ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से जर्जर सड़क और आवागमन की समस्या झेल रहे लोगों को अब पक्की डामर सड़क की सुविधा मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताते हुए ग्रामवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी।वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी | ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी सडक मय पुलिया निर्माण मेहरू कला से गुलगांव मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब बनी हुई थी। बरसात के दिनों में मार्ग पर जलभराव और गड्ढों के कारण आवागमन बाधित रहता था। ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी सौंपे गए थे।

अब बजट में 30 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होती नजर आ रही है।विधायक गौतम का जताया आभारग्रामवासियों ने विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनभावनाओं को समझते हुए सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाई। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है। लोगों ने इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।आस्था और विकास का संगमइधर मेहरू कला में आयोजित श्री नृसिंह लक्ष्मी महायज्ञ के दूसरे दिन ही यह सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने इसे आस्था से भी जोड़ा है।

कई श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान नृसिंह के यज्ञ का “आशीर्वाद” क्षेत्र को प्राप्त हुआ है। यज्ञ स्थल पर इस समाचार की घोषणा होते ही भक्तों ने जयकारे लगाए।विकास को मिलेगी रफ्तारविशेषज्ञों का मानना है कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। कृषि उत्पादों की ढुलाई आसान होगी तथा आसपास के गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी मय पुलिया निर्माण मेहरू कला और गुलगांव के बीच मजबूत और सुरक्षित सड़क का सपना साकार हो सके। ग्रामीणों द्वारा विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page