10 February 2026

एम एल डी केकड़ी में दीक्षांत एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2026 का भव्य आयोजन

0
IMG-20260210-WA0004

केकड़ी 10 फरवरी केकड़ी पत्रिका) शहर में मंगलवार को श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी में सत्र 2025-26 का दीक्षांत एवं पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार, 9 फरवरी को धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बृजराज शर्मा थे। चंद्र प्रकाश दुबे (सचिव, एम एल डी संस्थान) की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह की शुरुआत सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक भी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि परिचय एवं सत्कार से हुई, जिसे कक्षा 11 की छात्रा दिव्यांशी तथा अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला ने मंच को रोशन किया। इनमें बहिन आरती एवं दल का सामूहिक नृत्य ‘आयो रे आयो रे शुभ दिन’, बहिन प्रियंका का एकल नृत्य ‘लुक छुप ना जाओ’, राही एवं दल का सामूहिक नृत्य (पैरोडी), छात्रा रीना का एकल गीत ‘घूमर’, छात्रा आरती व अंजलि के एकल नृत्य (पैरोडी), बहिन प्रिया एवं दल का सामूहिक नृत्य (पैरोडी) तथा छात्रा अनीता का मनमोहक एकल नृत्य ‘कजरिया लगा दे’ शामिल रहा।

कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने ‘विचार प्रकटीकरण’ के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि बृजराज शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और सतत सीखने का महत्व समझाया। अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दुबे ने संस्थान के विकास में सभी की भूमिका को रेखांकित किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सबसे महत्वपूर्ण पल, पुरस्कार वितरण में विभिन्न वर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। जिसमें कक्षा 12 (कला संकाय) में आरती शर्मा गणवेश एवं स्वच्छता और गौतम धोबी उपस्थिति एवं अनुशासन, कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) सुनील चौधरी गणवेश एवं स्वच्छता और हिंदू बाला शर्मा उपस्थिति एवं अनुशासन कक्षा 12 (कृषि विज्ञान संकाय) युवराज चौधरी उपस्थिति एवं अनुशासन और रौनक शक्तावत गणवेश एवं स्वच्छता का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इसके अलावा, कक्षा 12 के सभी विज्ञान, कृषि विज्ञान एवं कला संकाय के विद्यार्थियों को स्मृति स्वरूप कलम एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

शांति मंत्र के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ। अंत में, सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए दाल-बाटी-चूरमा के स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई, जिसके साथ ही यह सफल एवं यादगार समारोह संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page