3 February 2026

ठेका प्रथा के विरोध में नर्सेज का शांतिपूर्ण आंदोलन, काली पट्टी बांधकर दर्ज कराया विरोध

0
IMG-20260203-WA0006

ब्यावर 03 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन के आह्वान पर आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा के विरोध में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला ब्यावर द्वारा सभी चिकित्सा संस्थानों व वार्डों में नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सेवाएं देते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान जिला अध्यक्ष लक्ष्मण काठात, जिला सचिव चेतन के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद फुलवारी, परमेश्वर जी पारिक, दिनेश गुर्जर, सोमेंद्र सिंह जी, पंकज जी सोलंकी, असलम नावेद नरेंद्र सुरेश महिपाल कुमावत, मधु जाट, बिंदु सिस्टम, तुलसी सिस्टम, सुनील तोमर, संदीप बाकोलिया, ललित सहित बड़ी संख्या में नर्सेज साथी उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष लक्ष्मण काठात ने कहा कि ठेका प्रथा नर्सेज के शोषण का माध्यम बन चुकी है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक ठेका प्रथा समाप्त नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा।राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला ब्यावर ने सभी नर्सेज से एकजुट होकर काली पट्टी आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page