3 February 2026
IMG-20260131-WA0034

बघेरा, 31 जनवरी (केकड़ी पत्रिका)।कस्बे में हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार, 1 फरवरी 2026 को सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

भव्य कलश यात्रा से शुरुआत

आयोजन की शुरुआत सुबह 10:15 बजे कलश एवं शोभा यात्रा से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे संत आशीर्वचन एवं हिन्दू समागम का आयोजन होगा, जिसमें संत-महात्मा समाज को धर्म, संस्कृति एवं एकता का संदेश देंगे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया जाएगा।विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन वराह मंदिर प्रांगण, बघेरा में किया जाएगा।

आसपास के ग्रामीण करेंगे शिरकत

इस आयोजन में बघेरा सहित कुमावतों का नयागांव, तसवारिया, सलारी एवं खण्ड केकड़ी (अजयमेरू) क्षेत्र के नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और सनातन मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page