खो-खो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन हुए रोचक मुकाबले
केकड़ी 17 जनवरी ( केकड़ी पत्रिका/दिनेश वैष्णव) कस्बे के पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही 69 वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन मैच बालक वर्ग में महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच हुआ जिसमें महाराष्ट्र की टीम 2 अंक से विजेता रही। उसके पश्चात तेलंगाना और सीआईएससीई के बीच खेले गए मैच में तेलंगाना एक पारी और 5 अंक से विजयी रही।
उड़ीसा ने उत्तरप्रदेश को 2 अंक, झारखण्ड ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ 31 अंक से पराजित किया। इसी प्रकार गुजरात ने छत्तीसगढ़ को 12 अंक से, केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने पुड्डुचेरी को एक पारी 12 अंक से, तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 4 अंक से, पंजाब ने जम्मु-कश्मीर को 2 अंक से, आंध्रप्रदेश ने सीबीएसई को 2 अंक से, दिल्ली ने बिहार को 5 अंक से, केरल ने दादरा एवं नगर हवेली को एक पारी 10 अंक से और राजस्थान ने असम को एक पारी 13 अंक से पराजित किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने तेलंगाना को एक पारी 13 अंक से, गुजरात ने कर्नाटक को 5 अंक से, दिल्ली ने बिहार को एक पारी 9 अंक, पंजाब ने उत्तरप्रदेश को 2 अंक से, असम ने जम्मू-कश्मीर को 6 अंक से, हरियाणा ने उत्तराखंड को एक पारी 3 अंक से, राजस्थान ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन को एक पारी 7 अंक से, तमिलनाडु ने विद्या भारती को एक पारी 5 अंक, हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़ को 3 अंक से, आंध्रप्रदेश ने सीबीएसई को 4 अंक से, उड़ीसा ने नवोदय विद्यालय समिति को 3 अंक से, केरल ने मध्यप्रदेश को 5 अंक से, झारखण्ड ने सीआईएससीई को 5 अंक से और छत्तीसगढ़ ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को एक पारी 24 अंक से पराजित किया।

कार्यक्रम में सहयोग के लिए आयोजन समिति की ओर से भामाशाह विधायक शत्रुघ्न गौतम, पदम कुमार, संदीप कुमार सिंगोदिया, जाट समाज, सर्व ब्राह्मण महासभा एवं शारीरिक शिक्षक बनवारीलाल लखोटिया का आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान आयोजन समिति के सदस्य एवं अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक सत्यनारायण चौधरी के निर्देशन में यूसीईओ गोपाल रेगर, कमलेश अहीर, रामदेव मेघवंशी, शारीरिक शिक्षक किशनलाल जाट, अनिल आचार्य, विजय पारीक, रामचन्द्र शर्मा, विष्णुदत्त आचार्य, पुखराज, आबिद अली आदि ने निर्णायक कार्य सहित अन्य विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया।