5 March 2026

अजमेर यातायात सलाहकार संघ के वर्ष 2026 के चुनाव संपन्न, महेंद्र सिंह रावत बने अध्यक्ष,

0
Screenshot_2026-01-17-09-16-00-57_7352322957d4404136654ef4adb64504
  • सिंचाई मंत्री सुरेश सिंह रावत व भाजपा जिला महामंत्री अर्जुन नलिया ने दी शुभकामना

अजमेर/बांदनवाड़ा 17 जनवरी(केकड़ी पत्रिका / चंद्र प्रकाश टेलर) अजमेर यातायात सलाहकार संघ के वर्ष 2026 के चुनाव शुक्रवार, 16 जनवरी को परिवहन कार्यालय के सामने जयपुर रोड स्थित होटल पैराडाइज में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

महेंद्र सिंह रावत को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

चुनाव अधिकारी यूनूस खान देशवाली ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए परिणामों की औपचारिक घोषणा की।चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह रावत को विजयी घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अमित शर्मा, सचिव पद पर मोहम्मद अयूब खान तथा सह-सचिव पद पर जय सिंह रावत ने जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर सचिन इंदौरिया निर्विरोध निर्वाचित हुए।

यह रहे दौड़ में

इस चुनावी प्रक्रिया में कुल 10 प्रत्याशियों ने अपने भाग्य का परीक्षण किया। चुनाव को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में यातायात सलाहकार संघ से जुड़े अधिवक्ताओं एवं कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। प्रमुख सहयोगियों में सुरेंद्र कुमार शर्मा, पूजा मोटर ड्राइविंग स्कूल, पत्रकार चंद्र प्रकाश टेलर, एडवोकेट राजेश कुमार ऐरन, एडवोकेट ओमप्रकाश नारायण, एडवोकेट राजीव जयतवाल, एडवोकेट दीपक शर्मा, राजकुमार टाक, एडवोकेट नरेंद्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह राठौड़, मुरलीधर शर्मा, लवलैश खन्ना, कमलेश खिंची, मकसूद खान देशवाली, एडवोकेट ओमप्रकाश कुमावत, संजय कुमार रानिवाल, पी.पी. सिंह सहित अन्य सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

इन्होंने दी बधाई और शुभकामना

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सिंचाई मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं भाजपा जिला महामंत्री अर्जुन नलिया ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई।चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरांत संघ की ओर से सभी सदस्यों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page