भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल गौरा का बिजयनगर आगमन, भव्य स्वागत की तैयारी
बिजयनगर 16 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) भारतीय जनता पार्टी बिजयनगर मंडल द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल गौरा के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरा कल दिनांक 17 जनवरी 2026 को अल्प प्रवास पर बिजयनगर मंडल पधारेंगे।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल के समस्त पदाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, समस्त पार्षदगण, प्रदेश व जिला कार्यकारिणी सदस्य, सभी बूथ अध्यक्ष, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं से भव्य स्वागत एवं सत्कार में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मोदी ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे होटल सांझ पैलेस, 27 मील चौराहा पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।