रामायण मंडल का अखंड रामायण पाठ, राम जन्म पर झूमे श्रद्धालु, राम आयेंगे तो पलना झुलाऊंगी की गूंज से पाठक मंत्र हुए मंत्र
विजयनगर/बिजयनगर 10 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) ब्यावर स्थानीय राम रामायण मंडल के सानिध्य में राधा कुंज गार्डन में नव वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित रामायण के अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ मंडल पूजा के साथ शुरू हुआ। प्रथम दिवस राम जन्म और सीता स्वयंवर का प्रसंग आने पर श्रद्धालु झूम उठे।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि 36 घंटे चलने वाले अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ पंडित दामोदर गौड़ के पूजा के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर पूजा में रमेश शर्मा पेट्रोल पंप वाले, राकेश भाटी, लालित किशोर शर्मा, मनन शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह खींची, भावेश जय फार्मा सपत्नीक पूजा में शामिल हुए।
पाठ का शुभारंभ रामायण मंडल ब्यावर के अध्यक्ष राजकुमार आत्रेय, गुलाब चंद सैनी, सुंदर सिंह खींची, राम गोपाल वैष्णव और सुनील अरोड़ा के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर संत कान दास प्रभु सिंह की धुनी फुलाद, महिला मंडल सोजत रोड की श्रीमती सुमित्रा देवी सुशीला सोनी और कमला देवी, फुलेरा मंडल सीताराम गौड़,पाली मंडल श्याम कालानी, होत चंद, मारवाड़ जंक्शन मंडल भंवर लाल शर्मा, प्रवीण गुर्जर,लक्ष्मण गुर्जर, धन्ना सिंह, अजमेर मंडल श्रीमती पुष्पा जायसवाल दिल्ली से श्रीमती संतोष शर्मा की मंडलियों ने शिरकत की।
प्रथम दिन राम जन्म दिन, सीता स्वयंवर, राम जानकी विवाह का प्रसंग आने पर महाआरती के साथ उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जी आर जलवाणियां, तेज नारायण व्यास, मदन मोहन जोशी, वासु देव खत्री, उमेश महेश्वरी, सुशील भाटी, गोपाल पिंडियार, गणपत लाल शर्मा,अमर चंद कुमावत, दिनेश सिंघल,सुरेश वैष्णव, कृष्ण मोहन जोशी, नरेंद्र पीडियार, सूर्य प्रकाश परिहार, विष्णु चौटिया, नारायण त्रिपाठी सहित सदस्य मौजूद रहे।रविवार को द्वितीय दिन सुंदर कांड पाठ, रावण वध, शिव रुद्राभिषेक, राज्याभिषेक के साथ शाम को पूर्णाहुति होगी।