5 March 2026

बांदनवाड़ा में शोक की लहर, श्रीमती उर्मिला शर्मा का निधन

0

बांदनवाड़ा 10 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/चन्द्र प्रकाश टेलर) कस्बे के जाने-माने शर्मा ईट उद्योग के मालिक एवं डॉक्टर स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला शर्मा का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से बांदनवाड़ा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।श्रीमती उर्मिला शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री किरोड़ी लाल शर्मा की भाभी तथा पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार शर्मा और दैनिक भास्कर के पत्रकार श्री अनिल कुमार शर्मा गौरव बल्लू शर्मा की बड़ी मां थीं।

मोक्ष धाम टांटोटी रोड पावर हाउस पर होगा अंतिम संस्कार

वे धार्मिक, सरल एवं समाजसेवी प्रवृत्ति की महिला थीं और क्षेत्र में उनका विशेष सम्मान था।उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोग शोक व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंच रहे हैं।श्रीमती उर्मिला शर्मा का अंतिम संस्कार कल दोपहर 11:30 बजे मोक्ष धाम टांटोटी रोड पावर हाउस पर होगा।परिजनों ने सभी इष्ट-मित्रों एवं परिचितों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page