24 February 2026

ब्यावर ड्रिबल बाल सब जूनियर बालक टीम ने प्राप्त किया रजत पदक

0

बिजयनगर 04 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) राजस्थान बल बॉल संघ द्वारा दिनांक 3 से 4 जनवरी 2026 को आईडीपीएस स्कूल किशनगढ़ में प्रथम सब जूनियर राज्य स्तरीय ड्रिबल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्यावर जिले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ब्यावर जिला ड्रिबल बॉल संघ सचिव अशोक पुरोहित ने बताया कि ब्यावर जिले की टीम का गठन विजयनगर स्थित राइज अप अकैडमी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आधार पर किया गया था। ब्यावर टीम ने अपने पहले मुकाबले में डीडवाना- कुचामन को 3-0 गोल से हराया। दूसरे मैच में ब्यावर की टीम ने श्रीगंगानगर टीम को 3-1 गोल से हराया। वहीं सेमीफाइनल में ब्यावर और डीडवाना के मध्य खेला गया जिसमें ब्यावर टीम ने डीडवाना टीम को 6-0 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में ब्यावर टीम को अजमेर टीम से 7 -0 गोल से हार का सामना कर रजत पदक प्राप्त हुआ। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के विजयनगर राइज अप अकैडमी पहुंचने पर स्वागत व सम्मान किया गया इस मौके पर संघ अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को मेडल सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page