जामोला में लगाई जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल,ग्रामीणों की सुनी जन समस्याएं
विजयनगर ,01 जनवरी (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) ब्यावर जिला कलेक्टर कमल राम मीणा ने बुधवार को सांयकाल ग्राम जामोला स्थित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।जहाँ रात्रि चौपाल कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही ग्रामीणों की जनसमस्याओं का निस्तारण कराने के लिए जिला कलेक्टर मीणा ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इससे पूर्व ग्रामीणों ने ग्राम जामोला से सतावडीया बांदनवाड़ा होते हुए केकड़ी के लिए रोडवेज़ बस सेवा शुरू कराने,गत वर्ष खरीफ सीजन का मुआवजा शीघ्र दिलवाने,क्षेत्र के क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग को दुरूस्त कराने आदि कई जनसमस्याओं से जिला कलेक्टर को रूबरू कराया गया।साथ ही जामोला में बैरवा मोहले में पानी की लाइन डलवाने की व पानी सप्लाई चालू करवानी की मांग की तो जिला कलेक्टर मीणा ने मौके पर ही पीएचडी विभाग के अधिकारी को बुलाकर जल्द से जल्द कार्य करने की हिदायत दी साथ ही जामोला रात्रि चौपाल में 50 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें से 20 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया ।
रात्रि चौपाल कार्यक्रम में मसूदा एसडीएम दीपशिखा कालवी,तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़,नायब तहसीलदार रामप्रसाद,एसीओ गोपाल मीणा,ब्लॉक विकास अधिकारी संदीप कुमार पाराशर,बीसीएमओ शैलेन्द्र लाखन,दुष्यंत सिंह राठौड़ जामोला प्रशासक नरेंद्र विक्रम सिंह राठौड़,प्रोग्रामर अरविंद सिंह,गिरदावर, पटवारी अशोक राज मीणा,ग्राम विकास अधिकारी नारायण लाल शर्मा,महिला एंव बाल विकास अधिकारी एंव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा कई ग्रामीण मौजूद रहे।साथ ही उपखंड अधिकारी दीपशिखा कालवी ने बताया कि जामोला में बैरवा समाज के रास्ता मामला 50 साल पुराना मामला रात्रि चौपाल में निस्तारण हुआ।