25 December 2025

महिला एवं किशोरी सशक्तिकरण पर ‘वार्षिक महिला सम्मेलन’ का हुआ आयोजन

0
IMG-20251225-WA0065

अराई 25 दिसम्बर (केकड़ी पत्रिका/संजीव पाराशर) शेयर एड केयर फाउंडेशन के सहयोग से ग्रामीण विकास शोध एवं तकनीकी केंद्र जीवीएसटीके द्वारा जीवीएसटीके परिसर पचेवर में सफल आयोजन किया गया। यह सम्मेलन महिला एवं किशोरी सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा, जिसमें 85 से अधिक महिलाओं एवं किशोरियों ने भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान डॉ. राजेश सैनी ने बकरी पशुपालन, टीकाकरण एवं मंगला पशु बीमा योजना पर जानकारी साझा की। संस्था सचिव दिनेश पूरी एवं समन्वयक राजेंद्र पूरी ने स्वयं सहायता समूहों। वर्तमान चरण में 15 गांवों की 300 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उनकी आजीविका सुदृढ़ करने हेतु कार्य के बारे में बताया के महत्व एवं आजीविका से जुड़े विषयों पर प्रकाश डाला।कृषि विशेषज्ञ अमर सिंह ने जैविक खेती एवं विभिन्न प्रकार की खाद पर जानकारी दी। वहीं परियोजना फील्ड समन्वयक मोनिका जांगिड़ ने महिलाओं एवं किशोरियों को सशक्त बनाने हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वतंत्रता, नेतृत्व कौशल एवं सामाजिक समानता से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन किया।

अंत में आगामी रणनीति के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उन्नत कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सम्मेलन में जीविएसटीके के फील्ड स्टाफ राजेश माली, , सुनीता कंवर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page