राजस्थान विकास रथ: 26 दिसम्बर को 2025 को पहुंचेगा गोरधा–पिपलाज जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारीहं
- जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
कुशायता,25 दिसम्बर (केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित एलईडी मोबाइल वैन आधारित जनजागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार 26 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत गोरधा एवं पिपलाज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्थान विकास रथ पहुंचेगा।
राज्य सरकार के “2 साल – नव उत्थान, नई पहचान, बढ़ता राजस्थान” कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत यह प्रचार रथ एलईडी वैन के माध्यम से विभिन्न गांवों में पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से देगा।
यह रहेगा प्रचार रथ का कार्यक्रम
सुबह 8:30 बजे आलोली, रामदेव महाराज मंदिर के पास 10:00 बजे सदारा, ग्राम पंचायत गढ़ के पास 11:30 बजे सदारी, तेजा महाराज स्थान के पास 12:45 बजे मेहरूकला, वीर तेजा जी महाराज स्थान के पास1:15 बजे आमली, सामुदायिक भवन के पास 2:30 बजे पिपलाज, रेगर मोहल्ला के पास 3:45 बजे पिपलाज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास 5:15 बजे गोरधा, पंचायत भवन के पास 6:30 बजे सुरजपुरा, रामदेव जी महाराज के स्थान के पास प्रचार रथ के ग्राम पंचायत गोरधा एवं पिपलाज पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा एवं उत्साहपूर्ण नारों के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा।समस्याएं भी सुनी जाएंगी।

यात्रा के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन देंगे। ग्रामीणों ने इस विकास रथ को सरकार और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बताया।ये अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद।
इस अवसर पर सावर उपखंड अधिकारी डॉ. आस्था शर्मा, सावर तहसीलदार भगवती प्रसाद वैष्णव, सहायक विकास अधिकारी सत्यनारायण बेरवा, गिरदावर सत्यनारायण मिश्रा, ग्राम पंचायत गोरधा की प्रशासक पपिता देवी मीणा, सुरक्षा नोडल अधिकारी तेजभान सिंह, सावर थाना प्रभारी राधेश्याम जाट, भाजपा अजमेर देहात जिला संयोजक रायचंद बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह शक्तावत सहित ग्राम विकास अधिकारी किशन माली, एलडीसी देवेंद्र वर्मा, उप सरपंच लादूराम मीणा, वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
