लायंस क्लब द्वारा 21 वृद्धजन का किया सम्मान

केकड़ी 10 अक्टूबर (केकड़ी पत्रिका) लायंस क्लब केकड़ी द्वारा पेंशनर समाज केकड़ी में 21 सीनियर सिटीजन का सम्मान किया। पेंशनर समाज के अध्यक्ष कैलाश जैन ने लायंस क्लब केकड़ी के सभी पदाधिकारी का तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया।
वायोवृद्ध सेवानिवृत प्रधानाध्यापक 92 वर्ष आयु प्राप्त छीतरमल शर्मा ने क्लब की गतिविधियों को बताते हुए लायंस क्लब के सेवा कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए वयोवृद्ध के सम्मान से अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया।प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति ने सभी वृद्ध जनों के सम्मान को क्लब का सौभाग्य बताते हुए कहा कि आज सभी सीनियर सिटीजन जिनका सम्मान किया जा रहा है उन्होंने किसी न किसी विभाग में सेवा प्रदान कर राष्ट्रीय निर्माता तैयार कर जन सेवा की है। उन्होंने सभी की आयु वृद्धि की ईश्वर से कामना करता हुए, स्वस्थ रहने की प्रार्थना की।

लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन निरंजन चौधरी,सचिव लायन भागचंद मूंदड़ा, प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति, सर्विस चेयरपर्सन लायन पुरुषोत्तम गर्ग, निवर्तमान अध्यक्ष लायन राकेश जैन, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष लायन राम अवतार मीणा, लियो क्लब प्रशासक लियो अतुल कुमार गर्ग ने सीनियर सिटीजन 21 वृद्धजन जिला अध्यक्ष कैलाश चंद जैन, सचिव राधा कृष्ण जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, रघुवीर प्रसाद सैनी, जितेंद्र सिंह राठौड़, गणराज आर्य, लक्ष्मण कुमार मालावत, घीसालाल माली, कृष्ण गोपाल शर्मा, रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद आचार्य, छीतर मल शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, कुलदीप पारीक, प्रहलाद कुमार पारीक, सत्यनारायण सिंह शक्तावत, ओम प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश मेडतवाल, ओमप्रकाश शर्मा, गणेश लाल गुर्जर, रामेश्वर प्रसाद पारीक को तिलक लगाकर माला, पहनाकर शॉल उड़ाकर, पेन भेंट कर सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।