युवाओ ओर बच्चो में खेलो के प्रति जागृती – से मज़बूत राष्ट्र की कल्पना सम्भव – कानावत
बिजयनगर 24 सितम्बर (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह)
सांसद खेल महोत्सव का खेल रथ आज दोपहर 12 बजे भाजपा रामगढ़ मण्डल के लोडियाना ग्राम में पहुँचा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह कानावत ने खेल महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की बच्चो व युवा वर्ग से खेल महोत्सव में शामिल 18 तरह के खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया ऒर कहा की खेल से स्वस्थ शरीर , स्वस्थ मन, से मज़बूत राष्ट्र का निर्माण होता है विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह जी कानावत के खेल रथ के साथ लोडियाना पहुचने पर उपस्थित मसुदा विधानसभा के खेल संयोजक गणपत सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष श्री राम जाट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामदेव पांड्या, जगदेव सिंह राठौड़, ओम प्रकाश पांड्या, मण्डल महामंत्री दुर्गा सिंह राठौड़, खेल महोत्सव के मण्डल संयोजक पौलु राम किलक, मण्डल मंत्री रामदेव सेन , रामस्वरूप पत्रकार, लवकुश लोहार, ने विधायक साहब का स्वागत किया कार्यक्रम को मसुदा विधानसभा खेल महोत्सव के संयोजक गणपत सिंह रावत ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम में विधालय स्टाफ़ सहित सेकड़ो बच्चे व युवा उपस्थित रहे रामगढ़ मण्डल खेल महोत्सव के संयोजक पोलू राम किलक ने उपस्थित विधायक साहब व सभी पदाधिकारियों, युवाओं, व छात्रों का आभार व्यक्त किया।