21 July 2026
Oplus_16908288

Oplus_16908288

सावर 30 अगस्त (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल,) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा सावर का वार्षिक चुनाव 31 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर में होगा। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी महेश शर्मा और पर्यवेक्षक राजेंद्र सुजेड़िया की देखरेख में होगी।

उपशाखा मंत्री प्रहलाद कुमावत ने बताया कि प्रातः 8 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन,9 से 11 बजे नामांकन प्रस्तुत करना, 11.30 बजे प्रत्याशियों की प्रथम सूची का प्रकाशन, दोपहर 12.30 बजे तक नामांकन फॉर्म की जांच एवं नाम वापस लेना, दोपहर 1 बजे तक अंतिम सूची का प्रकाशन , 1.30 बजे से 3 बजे तक मतदान एवं उसके तुरन्त बाद मतगणना एवं चुनाव परिणाम जारी किया जाएगा।

इस दौरान एक सभाध्यक्ष, दो उपसभाध्यक्ष, एक अध्यक्ष ,एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,दो उपाध्यक्ष,एक मंत्री,एक महिला मंत्री एवं एक कोषाध्यक्ष सहित अध्यापक सदस्य,पंचायत समिति शिक्षक,वरिष्ठ अध्यापक , प्राध्यापक, प्रधानाचार्य सदस्य, कम्प्यूटर अनुदेशक,संस्कृत शिक्षक,प्रयोगशाला सहायक,शारीरिक शिक्षक, पुस्तकालयाध्यक्ष ,सेवानिवृत्त शिक्षक एवं प्रबोधक सदस्य के साथ ही जिला महासमिति सदस्य एवं प्रदेश महासमिति सदस्यों का भी निर्वाचन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page