पूर्व विधायक टांक ने डीजीपी से की मुलाकात, वीआईपी ट्रेड व ईफोम घोटालों में पीड़ितो को राहत दिलाने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यावही की मांग की
अराई किशनगढ़ (अजमेर) 08 अगस्त (केकड़ी पत्रिका /संजीव पाराशर ) कस्बे में व्यापक स्तर पर हुए वीआईपी ट्रेड घोटाले एवं ईफोम कम्पनी घोटाले को लेकर पूर्व विधायक किशनगढ़ सुरेश टाक ने शुक्रवार को प्रदेश के पुलिस मुखिया राजीव शर्मा पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा करते हुए इन घोटाला में पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान करवाने एवं उनके पैसों की रिकवरी के साथ ही इन प्रकरणों में प्रभावी कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग की है जिस पर पुलिस महानिदेशक द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर से जरिये दूरभाष वार्ता कर उन्हें उक्त प्रकरण में उच्च स्तरीय प्रभावी कार्रवाई एसओजी स्तरीय अधिकारियों से करवाने हेतु कहा गया तथा इस प्रकरण में पूरी रिपोर्ट सोमवार तक पुलिस मुख्यालय को भिजवाने के भी निर्देश दिए गए।