11 May 2026

आशीर्वाद पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया

0
Screenshot_2025-08-08-21-53-42-78_7352322957d4404136654ef4adb64504

अराई 08 अगस्त( केकड़ी पत्रिका/संजीव पाराशर) कस्बे के आशीर्वाद पब्लिक विद्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को राखियां बांधकर मुंह मीठा कराया।विद्यालय के प्रबंधक नीरज पाराशर ने बताया कि रक्षाबंधन केवल महंगी राखियों और उपहारों तक सीमित नहीं है। यह त्याग और सहयोग का संकल्प लेने का महापर्व है।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहकर बच्चों को रक्षाबंधन के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाया और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page