11 May 2026

बाजार में बढ़ी रौनक, सजने लगी फेंसी राखियों की दुकानें

0
IMG-20250808-WA0064

नागोला 08 अगस्त( केकड़ी पत्रिका/ चंद्र प्रकाश टेलर) रक्षाबंधन पर्व के नजदीक आने के साथ ही कस्बे के बाजार में पर्व की रौनक नजर आने लगी है। बाजार में राखी की दुकानें लगने के साथ ही ग्राहकों द्वारा त्योहार की तैयारी को लेकर खरीदी की शुरुआत कर दी गई है। कस्बे में इस बार परंपरागत के अलावा फेंसी राखियों की भी कई दुकानें लगी है। राखी विक्रेता पवन साहू एवं प्रधान जाट ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर दो माह से पहले ही राखी की खरीदी कर ली जाती है। मुख्य रूप से दिल्ली से राखी, बाजार में बेचने के लिए लाई जाती है। बाजार में 5 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की फेंसी राखी उपलब्ध है। इसी प्रकार फूंदे की राखी एक से लेकर 10 रुपए तक की बेची जा रही है।
पिछले दो-तीन वर्षों मैं यह देखने मैं आया है कि कस्बे वासियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा भी परंपरागत राखी के बजाए अब फैंसी राखी पसंद की जाने लगी है। कस्बे में पिछले 2-3 दिनों से बारिश का दौर खत्म होने से बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page