11 May 2026

शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने वादा खिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

  • स्थानांतरण और पदोन्नतियां नहीं होने से शिक्षकों में गहरा आक्रोश

बांदनवाड़ा 08 अगस्त केकड़ी पत्रिका/चंद्रप्रकाश टेलर ) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा भिनाय के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशव्यापी आवहान के तहत गुरुवार को शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला मंत्री अर्जुन खटीक व अध्यक्ष गोविंद राम जांगिड़ के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी को ज्ञापन सौंपा ।

निकाली रैली, किया प्रदर्शन

ज्ञापन से पूर्व सभी कार्यकर्ता उपखंड कार्यालय भिनाय के बाहर एकत्रित हुए जहां से हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर रैली के रूप में नारे लगाते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे । जहां संगठन के जिला मंत्री अर्जुन खटीक ने उपखंड अधिकारी और सम्मिलित सभी शिक्षकों को पांच सूत्री मांगों से अवगत कराया व ज्ञापन सौंपा । उप शाखा मंत्री दिनेश कुमार वैष्णव ने बताया कि इस दौरान आक्रोशित शिक्षक कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय के बाहर शिक्षक समस्याओं की मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और शिक्षा विभाग में लंबे समय से चल रही समस्याओं और शिक्षकों की उपेक्षा पर नाराजगी जताई।

उप शाखा अध्यक्ष गोविंद राम जांगिड़ के अनुसार प्रदेश कार्यकारणी द्वारा सरकार से कई दौर की वार्ताओं के बावजूद शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उषा जोशी ने बताया कि भाजपा ने चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर शिक्षक कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने स्थानांतरण नीति बनाने संविदा कर्मियों को स्थाई करते हुए भविष्य में स्थाई नियुक्ति ही करने शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त रखने और शिक्षा विभाग में एनजीओ की दखलअंदाजी बंद करने आदि के वायदे किए थे ,लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया गया।

जिला सह संगठन मंत्री धर्मी चंद माली ने सरकार से शिक्षकों के सभी संवर्गों के लंबित स्थानांतरण, पदोन्नति, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने, एवं कंप्यूटर अनुदेशक के पद नाम परिवर्तन की भी मांग की ।तारा चंद प्रजापति ने बताया कि विशेष कर तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण 7 वर्षों से रुके हुए हैं वहीं वरिष्ठ अध्यापक से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक की डीपीसी भी वर्षों से लंबित है ,इसमें “जीरो टॉलरेंस नीति” की तरह संगठन ने जीरो डी पी सी नीति अपनाने और समय बद्ध ढांचा लागू करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त संगठन ने मांग की है कि शिक्षकों को पूरे सेवा काल में काम से कम तीन पदोन्नतियां और 18 वर्ष की सेवा के बाद राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया जाए।

मांगे नहीं मानने पर आंदोलन की घोषणा

संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी 14 अगस्त को प्रदेश भर में विधायको एवं प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जाएंगे ,इसके बाद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो संगठन अगले चरणों के आंदोलन की घोषणा करेगा। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने में जिला मंत्री अर्जुन खटीक, उप शाखा अध्यक्ष गोविंद राम जांगिड़, उप शाखा मंत्री दिनेश कुमार वैष्णव जिला संगठन मंत्री ताराचंद प्रजापति, जिला सेवानिवृत्ति महिला पदाधिकारी उषा जोशी ,संजू दमामी ,संगठन मंत्री धर्मी चंद माली, किशन गोपाल परिहार, प्रीतम कुमार जैन, मगनलाल जाट ,रामचंद्र गुर्जर ,अनिल कुमार राव, प्रभु लाल भील, ओमप्रकाश डोरिया, अब्दुल रहमान मोमिन, अभय सिंह पवार, मनोज कुमार जैन, शांतिलाल जैन ,मुकेश रावत, रामप्रसाद खारोल, विजय वर्मा, बजरंग वैष्णव, उम्मेद सिंह देवड़ा, सुरेश मीणा, सुलतान मीना, मस्तराम मीणा, रमेश बैरवा, प्रमोद तिवारी, धर्मीचंद माली, गोपी किशन व्यास, बलवीर उज्जवल, उमराव सिंह , जितेंद्र यादव, रब अंसारी, पुखराज बेरवा, मुकेश प्रजापति ,राजेश चावला,रामजीलाल, अशोक माली, जुगराज खोरवाल, पवन बंजारा, महेंद्र मीणा, जितेंद्र प्रजापति, शंकर लाल ,पृथ्वीराज, हरिशंकर चोपड़दार, देवीलाल चंदेल, श्याम सिंह शेखावत, सुमित वर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page