24 March 2026

वैष्णव बैरागी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़े बने जीवन साथी।

0
IMG-20241112-WA0007

केकड़ी 12 नवंबर (केकड़ी पत्रिका न्यूज़ पोर्टल) देव उठनी एकादशी पर केकड़ी के वैष्णव बैरागी छात्रावास में प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें 22 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवनसाथी चुना। शोभायात्रा के साथ शुरू हुए इस आयोजन में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न हुए।

संस्था ने सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान भेंट किया। समारोह में अतिरिक्त जिला कलेक्टर आनंदीलाल वैष्णव ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया, मुख्य अतिथि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने सभी जोड़ों को सिलाई मशीन भेंट की। हजारों लोग समारोह में सम्मिलित हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page