पीले चावल देकर दिया विप्रोत्सव का निमंत्रण, सांभर से आए विप्र बंधुओं का बिजयनगर में भव्य स्वागत
विजयनगर 09 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा ) शहर में स्थित सूर्यनारायण मंदिर में रविवार को सांभर से पधारे विप्र बंधुओं द्वारा आगामी विप्रोत्सव के लिए पीले चावल देकर स्नेहपूर्वक निमंत्रण प्रदान किया गया। इस अवसर पर विजयनगर के विप्र समाज के सदस्यों ने अतिथियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं की उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर आगामी 12 अप्रैल 2026 को सांभरलेक में आयोजित होने वाले भव्य विप्रोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया।विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारीगण द्वारा इस आयोजन के निमंत्रण स्वरूप पीले चावल वितरित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।
आयोजन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्सुकता देखी जा रही है।अंत में समाज के सभी बंधुओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पधारे हुए अतिथियों का स्वागत करें तथा विप्रोत्सव को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएं।