9 April 2026

नागौर विधानसभा के लिए नवनीत सिंह टुटेजा पुनः बने ऑब्जर्वर, “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान को मिलेगी नई गति

0
IMG-20260409-WA0003

जयपुर /ब्यावर 09 (केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान को सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अनुभवी एवं समर्पित पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर्स) की नियुक्ति की गई है। यह अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इसी क्रम में नागौर विधानसभा क्षेत्र संख्या 109 के लिए नवनीत सिंह टुटेजा को पुनः प्रभारी (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। टुटेजा अपने सक्रिय सामाजिक जुड़ाव, संगठनात्मक अनुभव एवं प्रभावी नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जिससे क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।यह अभियान विशेष रूप से बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने पर केंद्रित है। ऐसे में नवनीत सिंह टुटेजा की नियुक्ति से नागौर विधानसभा क्षेत्र में अभियान को नई गति मिलने के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि टुटेजा के कुशल नेतृत्व में यह अभियान नागौर विधानसभा क्षेत्र में सफलतापूर्वक संचालित होगा और कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page