विधायक विकास चौधरी ने किया अरांई क्षेत्र का दौरा; चाय की चौपाल पर सुनी जनसमस्याएं
अराई 09 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका/संजीव पाराशर) विधायक विकास चौधरी ने बुधवार को अरांई क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जहाँ एक ओर विकास कार्यों की प्रगति जाँची, वहीं दूसरी ओर शोकाकुल परिवारों के बीच पहुँचकर उन्हें संबल प्रदान किया। चाय की चौपाल पर ‘जनसुनवाई’*-विधायक चौधरी ने अपने दौरे की शुरुआत अरांई क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ‘चाय की चौपाल’ के साथ की। स्थानीय ग्रामीणों के साथ चाय की चुस्कियों के बीच विधायक ने बेहद आत्मीयता से उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, और सड़कों से जुड़ी अपनी व्यथा साझा की, जिस पर विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विकास कार्यों का निरीक्षण एवं नई कार्ययोजना पर चर्चा
– क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक विकास चौधरी ने अरांई में चल रहे विभिन्न सरकारी निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत दी। साथ ही, आगामी बजट और योजनाओं को ध्यान में रखते हुए:क्षेत्र की नई जरूरतों को चिन्हित किया। प्रमुख सड़कों और सामुदायिक भवनों के निर्माण की नई रूपरेखा (ब्लूप्रिंट) तैयार की। अधूरे पड़े कार्यों को समय सीमा में पूरा करने का संकल्प दोहराया।*
सामाजिक सरोकार: दुःख की घड़ी में रहे साथ
पिछले दिनों क्षेत्र के जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है, विधायक ने उनके घर जाकर शोक सभाओं में सम्मिलित हुए। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। विधायक चौधरी ने कहा कि “अरांई क्षेत्र मेरा परिवार है और परिवार के हर सुख-दुःख में खड़ा रहना मेरा प्रथम कर्तव्य है।” प्रशासन और जनता के बीच के फासले को कम करने के लिए मैं स्वयं हर चौपाल तक पहुँच रहा हूं।इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
