धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी एवं धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया
बिजयनगर 08 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका तरन दीप सिंह) ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा, बिजयनगर के तत्वावधान में मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब में धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज एवं धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का पावन प्रकाश उत्सव अत्यंत श्रद्धा, प्रेम एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया। शुरुआत शाम को सुखमणि साहिब जी के पाठ से हुआ। इसके उपरांत आयोजित कीर्तन दरबार में भाई साहब भाई नवनीत सिंह जी एवं बीबी हरप्रीत कौर जी ने मधुर शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा और आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया।
कथा के दौरान भाई साहब भाई नवनीत सिंह जी ने संगत को कहाधन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज ने मानवता, सेवा और सहनशीलता का अद्भुत संदेश दिया। उन्होंने सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलते हुए अत्यंत कठिन यातनाएं सहन कीं, लेकिन प्रभु के नाम से कभी विचलित नहीं हुए। उनका जीवन हमें हर परिस्थिति में धैर्य और विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा देता है।वहीं, धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज ने धर्म और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
उन्होंने सिखाया कि सत्य और न्याय के लिए खड़े रहना ही सच्चा धर्म है, चाहे इसके लिए कितनी ही बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। उनका जीवन त्याग, साहस और निडरता का अनुपम उदाहरण है।दीवान के समापन पर गुरु महाराज का अटूट लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।इस अवसर पर प्रधान हरगोविंद सिंह टुटेजा, संरक्षक एवं पूर्व पार्षद गुरुभेज सिंह टुटेजा, कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह टुटेजा, सचिव दिलप्रीत सिंह टुटेजा, गुरप्रीत सिंह टुटेजा, किरत सिंह टुटेजा, बलविंदर सिंह जोधा, सुरेंद्र जुनेजा, मलकीत सिंह, गगनदीप सिंह टुटेजा, पत्रकार तरनदीप सिंह टुटेजा, दुर्गा केलानी, लेखा आचार्य, दीपमाला जुनेजा, राजवीर सिंह राठौड़, सुमन सिंह चौहान ,हरजीत कौर, मनजीत कौर, हरचरण कौर ,गुरप्रीत कौर ,रजनी कौर, भावना कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं भक्ति भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम की जानकारी ट्रस्ट सचिव श्री दिलप्रीत सिंह टुटेजा द्वारा दी गई।