5 April 2026

केकड़ी में अग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद,ब्लॉक-केकड़ी के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन,

0
IMG-20260404-WA0005

केकड़ी 04 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका) कस्बे में रविवार 05 अप्रैल को अग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद, ब्लॉक-केकड़ी के तत्वावधान में आगामी रविवार, 5 अप्रैल 2026 को एक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।यह शिविर पार्श्वनाथ धर्मशाला, ICICI बैंक के सामने, केकड़ी में आयोजित होगा।शिविर का रजिस्ट्रेशन प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा तथा परामर्श एवं जांच का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।इसमें सी के बिड़ला हॉस्पिटल, जयपुर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों का परामर्श एवं जांच की जाएगी।

युवा परिषद अग्रवाल समाज चौरासी ब्लॉक केकड़ी के अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद एवं आमजन को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोग समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकें और उचित परामर्श प्राप्त कर सकें।

उन्होंने बताया कि शिविर में मेडिसिन,नाक कान गला, डेंटल, यूरोलॉजी, त्वचा रोग, हृदय रोग, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग , वेरीकोज वैन एवं फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

यह सेवा कार्य स्व. श्री ताराचंद जी एवं स्व. श्रीमती ललितादेवी जैन की पुण्य स्मृति में पुण्यार्जक परिवार – टीकमचंद, मोनू कुमार, हर्षित, पुण्य मित्तल परिवार पीटी (रामथला वाले), केकड़ी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। बैठक का आयोजन शिविर की व्यवस्थाओं को अंजाम देने हेतु बैठक आयोजित कर जिम्मेदारियों का वितरण किया गया

इस अवसर पर मुकेश जैन, कमलेश जैन,संत कुमार, शीतल जैन, पारस जैन,दिलीप जैन, महावीर जैन, राजू जैन,संजय जैन, शंभू धुंधरी, कुणाल जैन,कमल जैन , हेमन्त जैन,नवल जैन आदि अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।युवा परिषद के मंत्री सुशील जैन ने सभी क्षेत्रवासियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page