अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक आयोजित, सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा
कुशायता 03 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर में शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड सावर के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। खंड प्रवासी कार्यकर्ता लादूलाल मीणा ने अपने उद्बोधन में अवगत कराया कि संगठन के व्यापक विस्तार एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का पुनर्गठन करते हुए इसे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के रूप में परिवर्तित किया गया है।
खंड अध्यक्ष प्रहलाद कुमावत ने शिक्षा और शिक्षक हित में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य रूप से सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि खंड के प्रत्येक विद्यालय तक पहुँच बनाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को महासंघ की विचारधारा से जोड़ा जाएगा।साथ ही 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर सावर खंड अध्यक्ष प्रहलाद कुमावत,मंत्री मदनलाल मीणा, खंड प्रभारी लादूलाल मीणा, महिला उपाध्यक्ष मैना मीणा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल लाखोटिया, अनिल झाकल, रामेश्वर चौधरी, शोकिनाराम, रामलाल शर्मा, दामोदर प्रसाद सेनी,जयंत जैन, श्यामसुंदर वैष्णव, राकेश वैष्णव, विकास बड़गुर्जर, वीरेंद्र सिंह राठौड़, भगवत सिंह, रामप्रसाद कुम्हार, अनन्त पुरोहित, राजेंद्र बलाई,धनराज मीणा सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में अपने विचार साझा किए और संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया।(हंसराज खारोल)