3 April 2026

एडवोकेट अशोक उपाध्याय के ब्यावर जिला उपाध्यक्ष (विधि विभाग) बनने पर बिजयनगर में जोरदार स्वागत

0
IMG-20260402-WA0005

बिजयनगर 02 अप्रैल (केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह) कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एडवोकेट अशोक उपाध्याय के ब्यावर जिला उपाध्यक्ष (विधि विभाग) पद पर मनोनयन होने पर बिजयनगर में कांग्रेस परिवार द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व साफा बांधकर उनका सम्मान किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उपाध्याय को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page