30 March 2026

बैरवा छात्रावास निर्माण समिति की बैठक सम्पन्न।

0
IMG-20260330-WA0000

केकड़ी 30 मार्च (केकड़ी पत्रिका ) बैरवा छात्रावास निर्माण समिति की बैठक रविवार को केकड़ाधीश बालाजी मंदिर परिसर ब्यावर रोड केकड़ी पर समिति के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।छात्रावास निर्माण समिति की बैठक मे छात्रावास की भूमि पर चार दीवारी का निर्माण कार्य पुनः चालू कराने पर विचार विमर्श हुआ।

बैठक मे ग्रामीण क्षेत्र के बैरवा समाज से धनराशि एकत्रित करने हेतु चर्चा की जिसमे समिति की कार्यकारिणी द्वारा केकड़ी क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर समाज से धनराशि एकत्रित करने पर सहमति हुई।बैठक मे केकड़ी क्षेत्र के समाज के राजकीय कर्मचारियों, राजनेताओं,ठेकेदारो एवं वरिष्ठ भामाशाहो से भी सहयोग लिया जायगा।बैठक मे अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा, महामंत्री बद्रीलाल बैरवा, कोषाध्यक्ष देवकरण बैरवा, जगदीश बैरवा मोलकीया, सुरेश बैरवा केकड़ी, दिनेश चौहान, भवर लाल बैरवा, राजेन्द्र बैरवा, गोपाल बैरवा, महावीर बैरवा सरसडी, रामप्रसाद बैरवा सवाई पुरा, रामावतार बैरवा बोगला, बैजनाथ बैरवा शंभूनगर, काना राम बैरवा काबरिया, घीसा लाल बैरवा केकड़ी, प्रधान बैरवा,हजारी बैरवा समेलिया,मंसा राम बैरवा मानखंड, सुरेश बैरवा मोलकिया सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

  • हंसराज खारोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page