बिजयनगर में NSUI के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, युवाओं में जोश की लहर
बिजयनगर 24 मार्च (केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह) कांग्रेस परिवार बिजयनगर द्वारा एनएसयूआई (NSUI) के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिला।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिला सचिव कानाराम गुर्जर एवं जिला सचिव मोहम्मद आरिफ रंगरेज एवं सचिव राहुल शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नवनीत सिंह टुटेजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से युवाओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार होगा, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।समारोह का समापन आपसी सौहार्द और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।