21 March 2026

बघेरा में ईदुल फितर का पर्व मनाया

0
IMG-20260321-WA0011

बघेरा 21 मार्च (केकड़ी पत्रिका )बघेरा में ईदुल फितर का त्यौहार शनिवार को हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बघेरा मैं केकडी रोड़ कब्रिस्तान स्थित ईदगाह पर ईद की मुख्य नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद के पेश इमाम एम डी गुलजार अहमद ने ईदगाह पर मुख्य नमाज अदा कराई ।नमाज से पूर्व पेश इमाम ने रमजान ओर ईद की फजीलत बयान करने के साथ इस्लाम में जकात ओर फितर का महत्व बताया ।

बयान के बाद एक साथ एक सफ में रंग बिरंगे परिधानों में सज धजकर नमाजियों ने नमाज की नियत की ओर अल्लाह की बारगाह में सजदा किया,नमाज के बाद ईद का खुतबा हुआ और देश में अमन चैन खुशहाली की दुआएं मांगी गई।नमाज के पश्चात लोगों ने सारे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, घरों में खीर सीवया सहित विभिन्न व्यंजन बनाए गए,ईद को लेकर छोटे छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया ।

एहतिकाफ़ में बैठकर इबादत

ईद से पूर्व शुक्रवार की रात्रि में जामा मस्जिद में एहतिकाफ़ में बैठने वालों का मुस्लिम समाज द्वारा स्वागत किया ।पेश इमाम ने बताया कि ईद के दस दिन पहले दुनियादारी से दूर रहकर मस्जिद में ही इबादत करने को एहतिकाफ कहते हे इस बार ग्राम के दस बच्चों ने एहतकाफ किया ,जिनमें अरशद खान,अली राजा,अयान, अल्फ़ाज़, रेहान, ईशान,अहमद, मोइन का स्वागत किया गया जुलूस के साथ सभी को ईद के चांद देखने के बाद देर रात्रि घर ले जाया गया ,जहां परिजनों ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page