प्रज्ञा प्रीमियर लीग सत्र-2 का खिताब मनास्त्रा लेजेंड्स के नाम
बिजयनगर 17 मार्च (केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह) प्रज्ञा प्रीमियर लीग (PPL-2) के फाइनल मुकाबले में मनास्त्रा लेजेंड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पन्ना फाइटर्स को 8 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बिजयनगर के खेल मैदान पर खेले गए इस रोमांचक 10 ओवर के बॉक्स क्रिकेट मैच ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मनास्त्रा लेजेंड्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पन्ना फाइटर्स की टीम ने भी संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी। मनास्त्रा लेजेंड्स के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए जीत सुनिश्चित की।
इस जीत के साथ मनास्त्रा लेजेंड्स ने PPL-2 का खिताब अपने नाम कर लिया और पूरे टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता साबित की।
टीम के ओनर अंकित जैन ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम की मेहनत, अनुशासन और एकजुटता का ही परिणाम है कि आज यह खिताब हासिल हुआ।
मनास्त्रा लेजेंड्स की इस ऐतिहासिक जीत पर सभी खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!