17 March 2026

हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बिजयनगर में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ

0
Screenshot_2026-03-17-20-33-43-21_7352322957d4404136654ef4adb64504

बिजयनगर 17 मार्च (केकड़ी पत्रिका/तरमदीप सिंह टुटेजा )हिंदू नव वर्ष के शुभ आगमन की पूर्व संध्या पर 18 मार्च 2026, बुधवार को नव संवत्सर समारोह समिति, विजयनगर के तत्वावधान में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सब्जी मंडी स्थित बालाजी मंदिर परिसर में सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा।समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस धार्मिक आयोजन में अधिकाधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष रूप से 501 जोड़ों द्वारा सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ में भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।आयोजन के लिए विशेष ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है।

पुरुषों के लिए श्वेत (सफेद) परिधान तथा महिलाओं के लिए केसरिया या लाल चुनरी/साड़ी पहनना अनिवार्य रखा गया है।समिति के प्रवक्ता प्रदीप सिंह भदोरिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 17 मार्च को समिति के सदस्य सायंकालीन आरती में शामिल हुए, जहां सब्जी मंडी बालाजी मंदिर समिति द्वारा बालाजी महाराज को चोला पहनाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई।समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य धार्मिक आयोजन में भाग लें और हिंदू नव वर्ष का स्वागत भक्तिमय वातावरण में करें। 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page