भिनाय चौक में होली स्नेह मिलन पर भव्य कवि सम्मेलन, श्रोताओं ने लिया कविता का आनंद,
मसूदा 15 मार्च (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा) भिनाय। भिनाय चौक एवं कावड़िया गैर के संयुक्त तत्वावधान में होली स्नेह मिलन समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मसूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कानावत ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित कवियों ने वीर रस, हास्य और व्यंग्य से ओत-प्रोत कविताओं की प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और पूरे माहौल में तालियों की गूंज सुनाई दी।कवि सम्मेलन के दौरान कवियों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और हास्य-व्यंग्य से भरपूर रचनाओं के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और देर रात तक काव्य रस का आनंद लेते रहे।