14 March 2026

देवगांव का नाम रोशन: आनंद सिंह राठौड़ तीसरी बार बने भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत के प्रांतीय महासचिव

0
IMG-20260314-WA0002

केकड़ी 14 मार्च (केकड़ी पत्रिका/दिनेश वैष्णव) केकड़ी उपखंड के निकट स्थित देवगांव के निवासी एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता आनंद सिंह राठौड़ को भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत का तीसरी बार प्रांतीय महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति निर्विरोध हुई है, जिससे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।आनंद सिंह राठौड़ का सामाजिक जीवन सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का उदाहरण माना जाता है।

उन्होंने अपने जीवन की शिक्षा-दीक्षा देवगांव व केकड़ी में ही प्राप्त की और बाद में राजकीय सेवा में भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं देते हुए सामाजिक सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय बने रहें।भारत विकास परिषद में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राठौड़ पूर्व में 2004-2005 एवं 2005-2006 में बिजयनगर शाखा सचिव तत्पश्चात वर्ष 2008 से 2010 तक प्रांतीय सह संगठन मंत्री, 2012 से 2016 तक प्रांतीय संगठन मंत्री, 2016-17 में संयुक्त महासचिव सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया तथा अप्रैल 2024 – 2025 एवं 2025-26 से प्रांतीय महासचिव के रूप में सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।उनकी कार्यकुशलता, संगठनात्मक क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए परिषद के केंद्रीय एवं क्षेत्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर सत्र 2026-2027के लिए उन्हें राजस्थान मध्य प्रांत का प्रांतीय महासचिव नियुक्त किया है।उनकी इस उपलब्धि पर देवगांव सहित केकड़ी क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page