सोकिया का खेड़ा में महिलाओं ने पीहर पक्ष की मंगलकामना, दशामाता का किया व्रत, पीपल की पूजा कर सुनी कथा
कुशायता 13 मार्च (केकड़ी पत्रिका /हंसराज खारोल) पंचायत गोरधा क्षेत्र के गाँव सोकिया का खेड़ा सहित कुशायता, बिसुदनी, सुरजपुरा, कीडवा का झोपड़ा, गोरधा, पिपलाज, सदारा, आमली, चिकलिया, मेहरूकला, लोधा का झोपड़ा, उमेदपुरा, किशनपुरा और मोटालाव सहित आसपास के गांवों में चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी संवत् 2082 शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने आस्था और श्रद्धा के साथ दशामाता व्रत किया।
महिलाओं ने पीहर पक्ष की मंगलकामना तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना कर दशामाता की कथा सुनी और सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया।
चैत्र मास में किए जाने वाले इस व्रत के अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से दशामाता का पूजन किया तथा पीपल वृक्ष की पूजा कर डोरा बांधा। इसके साथ ही कथा श्रवण, हवन एवं पूजन कर परिवार में सुख-समृद्धि, शांति, विवाहित जीवन की खुशहाली और पति की दीर्घायु की कामना की।
सुबह से ही महिलाओं द्वारा दशामाता की पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। पूजा के दौरान महिलाओं ने पीपल वृक्ष की परिक्रमा कर डोरा बांधा और दशामाता की कथा सुनने के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर महिलाओं ने बोदरी माता की भी पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर कमलेश कंवर, अंजू कंवर, रेखा कंवर, हेमाकंवर, चंदू कंवर, सीता कंवर, दुर्गा कंवर, मेवाकंवर, लालिया कंवर, अनिता कंवर, कोमल कंवर, मोहनी कंवर, टीना कंवर चौहान, मंजू कंवर, संतराकंवर, धनी देवी मीणा, सायरी देवी मीणा, आशा देवी वैष्णव (वार्ड पंच), मेनादेवी मीणा, दुर्गा देवी, छोटी देवी मीणा, प्रेम देवी खारोल, मायादेवी खारोल, गुडी देवी खारोल, ममता देवी सहित ग्राम पंचायत गोरधा मुख्यालय की प्रशासक पपीता देवी मीणा, ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के प्रशासक रसाल खारोल, लीलादेवी, बदाम देवी आदि उपस्थित रहे।