बिसुदनी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 17 छात्राओं को मिली
- सुरजपुरा कीडवा का झोपडा किशनपुरा कुशायता का झोपडा बिसुदनी की बालिकाओं को राहत, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
कुशायता 09 मार्च( केकड़ी पत्रिका/हंसराज खारोल) पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसुदनी में सोमवार को कक्षा 9 वीं की 17 छात्राओं को राजस्थान सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलकता नजर आया।इन छात्राओं में बिसुदनी सुरजपुरा कीडवा का झोपडा किशनपुरा कुशायता का झोपडा और बिसुदनी गांव से प्रतिदिन पैदल स्कूल आने वाली बालिकाएं भी शामिल हैं।
अब उन्हें लंबी दूरी पैदल तय नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में नियमितता आएगी और समय की भी बचत होगी।कार्यक्रम में छात्राओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तथा केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम के प्रति आभार व्यक्त किया।साइकिल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय के क्षेत्र के गाँव बिसुदनी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसुदनीके प्रधानाचार्य पी.ई. ई .ओ. भवानी राम मीणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सरस्वती मंदिर के सामने प्रार्थना स्थल पर आयोजित किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसुदनी प्रधानाचार्य भवानी राम मीणा ने अपने संबोधन में बताया कि राजस्थान सरकार की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य 9वीं कक्षा की छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना, ड्रॉप-आउट दर कम करना तथा शिक्षा को प्रोत्साहित करना है। ने कहा कि यह योजना दूरदराज और पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी। कुशायता का झोपडा किशनपुरा उमेदपुरा सुरजपुरा कीडवा का झोपडा में केवल उच्च प्राथमिक स्तर तक तथा में प्राथमिक स्तर तक ही विद्यालय है, जिसके कारण इन गांवों की छात्राएं उच्च कक्षाओं के लिए बिसुदनी आती हैं। साइकिल मिलने से उनकी उपस्थिति में सुधार होगा और वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकेंगी।साइकिल प्रभारी ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन ने किया।
इस अवसर पर सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।ग्रामीण अभिभावकों ने भी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बालिकाओं की शिक्षा को नया संबल मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसुदनी स्कूल के प्रधानाचार्य भवानी राम मीणा व्याख्याता ओम प्रकाश मीणा घनश्याम कुमावत शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश जैन अध्यापक धर्मेंद्र मालावत अध्यापिका शंभू कुमारी गुर्जर सुनिता मीणा रूकमणी देवी मीणा अध्यापक सुनील कुमार मीणा और आदि स्टाफ मौजूद थे|