खेल युवाओं में जोश,अनुशासन, आत्मविश्वास बढ़ाता है-आशीष सांड
बिजयनगर 09 मार्च( केकड़ी पत्रिका/तरन दीप सिंह टुटेजा) इंद्रा कॉलोनी खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला के मुख्य अतिथि आशीष सांड विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश भाजपा राजस्थान थे। आज का मैच बड़े ही रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मैच में सांवरिया सुपर किंग और गौरांश टाइगर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।मैच में सांवरिया सुपर किंग की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की और प्रतियोगिता की विजेता बनी। वहीं गौरांश के टाइगर की टीम ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ मुकाबला खेला, लेकिन अंततः उन्हें उपविजेता से संतोष करना पड़ा।फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को आशीष सांड ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता की सफलता पर खुशी व्यक्त की।