5 March 2026

बिजयनगर की बेटी टीना कातिरिया बनी एनआईएस सर्टिफाइड राइफल शूटिंग कोच, शहर में खुशी की लहर

0
Screenshot_2026-03-05-19-01-19-33_7352322957d4404136654ef4adb64504

बिजयनगर 05 मार्च (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह) नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, पटियाला की ओर से दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 6 सप्ताह के एनएस-एनआईएस कोर्स में जोधाणा स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब की निशानेबाज टीना कातिरिया ने सफलतापूर्वक एनआईएस की डिग्री हासिल की।

टीना कातिरिया अब जोधाणा स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब की दूसरी एनएस-एनआईएस सर्टिफाइड महिला कोच बन गई हैं। इससे पहले यह उपलब्धि क्लब की निशानेबाज लक्षिता राठौड़ ने हासिल की थी।बिजयनगर की बेटी टीना कातिरिया जोधाणा स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब में प्रशिक्षण लेने के साथ-साथ अब अन्य खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दे रही हैं।

उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।टीना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच आनंद सिंह राठौड़ और अपनी माता अंकुर मेघ को दिया। क्लब पहुंचने पर मानवेंद्र राठौड़ सहित क्लब के अन्य निशानेबाजों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।गौरतलब है कि टीना कातिरिया बिजयनगर के सेवानिवृत्ति एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बाबूलाल कातिरिया की पोती हैं। उनकी इस उपलब्धि से बिजयनगर क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page