2 March 2026

आज होगा प्रदोष काल में होलिका दहन

0
IMG-20260301-WA0010

कुशायता 02 मार्च (केकड़ी पत्रिका हंसराज खारोल) क्षेत्र में कुशायता बिसुदनी गोरधा पिपलाज सोकिया का खेडा सुरजपुरा कीडवा का झोपडा मोटलाव किशनपुरा बनेडिया उमेदपुरा उदय सागर चिकलिया लोधा का झोपडा सहित आसपास के सभी गांवो में होलिका दहन को लेकर असमंजस की स्थिति के बीच पिपलाज निवासी पंडित राजकुमार पाराशर ने पंचांग के आधार पर स्पष्ट निर्णय जारी किया है।

उन्होंने बताया कि फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सोमवार, 2 मार्च 2026 को सायं 5 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हो रही है, जिसके पश्चात पूर्णिमा तिथि प्रदोषकाल में प्रारंभ हो जाएगी।पंडित पाराशर के अनुसार भद्रा का वास पुंछ में होने से उसका प्रभाव समाप्त माना जाएगा, इसलिए 2 मार्च 2026 को सायं 6:39 बजे से 8:15 बजे तक प्रदोषकाल में होलिका दहन करना श्रेष्ठ रहेगा।उन्होंने यह भी बताया कि 3 मार्च 2026 को पूर्णिमा तिथि प्रदोषकाल से पूर्व ही समाप्त हो जाएगी। साथ ही 3 मार्च को चंद्रग्रहण भी है, जिस कारण ग्रहण काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जाता।इस निर्णय के बाद क्षेत्रवासियों से निर्धारित समयानुसार ही होलिका दहन करने की अपील की गई है, ताकि धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप पर्व मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page