2 March 2026

मसूदा विधायक ने मसूदा उप जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

0
IMG-20260301-WA0002

मसूदा 01 मार्च (केकड़ी पत्रिका/तरनदीप सिंह टुटेजा) मसूदा विधायक ने रविवार को मसूदा उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।इस दौरान विधायक ने ड्यूटी चार्ट की जांच करते हुए संबंधित चिकित्सकों व स्टाफ को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल में उपस्थित रहें और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराएं।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए।विधायक ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और अस्पताल में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page