अजमेर जनसभा में क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
सावर 28 फरवरी (केकड़ी पत्रिका/ हंसराज खारोल) शनिवार को नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित जनसभा में क्षेत्र से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जनसभा में शामिल होने के लिए ग्राम पंचायत कुशायता मुख्यालय क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कार्यकर्ता बसों के माध्यम से अजमेर रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार जिला महामंत्री भाजपा, जिला अजमेर देहात रामचन्द्र बागंडी के नेतृत्व में शनिवार सुबह बसों में भरकर कार्यकर्ता अजमेर पहुंचे। कुशायता, बिसुदनी, गोरधा, पिपलाज, सदारा, मैहरूकला, आमली, आलोली, सुरजपुरा, कीडवा का झोपड़ा, सोकिया का खेड़ा, चिकलिया तथा लोधा का झोपड़ा सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह 6 बजे प्रस्थान किए।कार्यकर्ताओं में जनसभा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि जनसभा में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में व्यापक तैयारियां की गई थीं। क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जनसभा में भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।